फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज होगी एसीसी, विस्थापितों व प्रशासन की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एसीसी, विस्थापितों और प्रशासन की बैठक आज
माइनिंग एरिया को लेकर प्रशासन की रिपोर्ट पर होगी चर्चा
बैठक का नतीजा न आने पर विस्थापित दोबारा बंद करेंगे माइनिग एरिया
अमर उजाला ब्यूरो
बरमाणा (बिलासपुर)। एसीसी माइनिंग एरिया को लेकर प्रशासन की ओर से बनाई गई रिपोर्ट को लेकर एसीसी, जिला प्रशासन और एसीसी विस्थापितों की बैठक छह अगस्त को बिलासपुर में होगी। बैठक में विस्थापित प्रशासन की ओर से तैयार की गई रिपोर्ट को लागू करवाने के बारे में चर्चा करेंगे। वहीं विस्थापितों ने सीधे तौर पर कहा है कि अगर बैठक बेनतीजा रही तो वह अनिश्चितकाल के लिए एसीसी माइनिंग एरिया को बंद कर देंगे।
गौरतलब है कि पिछले माह मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान कुनणू, बलोह, धौणकोठी व बरयाही के ग्रामीणों ने 26 जुलाई को एसीसी माइनिंग एरिया को बंद कर दिया था। ग्रामीणों ने दोपहर 12 बजे से लेकर साढ़े तीन बजे तक खनन क्षेत्र को बंद रखा। एसीसी विस्थापित एवं प्रभावित सभा के अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा की अध्यक्षता में आंदोलन शुरू किया गया।
विज्ञापन

एसीसी के माइनिंग क्षेत्र से सटे उक्त गांवों के ग्रामीण एसीसी की भारी ब्लास्टिंग के चलते हो रही समस्याओं से हिमाचल सरकार और जिला प्रशासन को कई बार अवगत करवा चुके हैं लेकिन किसी भी तरफ से किसी भी तरह का सहयोग और समाधान न मिलने के कारण ग्रामीण आंदोलन पर उतर आए। लोगों का कहना है कि रिपोर्ट में साफ लिखा है कि उक्त सभी गांवों एसीसी माइनिंग के खतरे के क्षेत्र में हैं लेकिन रिपोर्ट आने के बाद भी प्रशासन की तरफ से लोगों की सुरक्षा के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि जब तक एसीसी के माइनिंग एरिया के साथ लगते इन गांवों का अधिग्रहण नहीं होता है और उनकी बाकी मांगों पर सहमति नहीं बनती है, तब तक लोगों का आंदोलन जारी रहेगा। इसके बाद प्रशासन की ओर से सात अगस्त को बैठक का आयोजन करने का आश्वासन दिया गया। जिला प्रशासन की ओर से एडीएम ने हड़ताल पर आए ग्रामीणों को छह अगस्त को बैठक का आश्वासन दिया। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने साफ किया था कि अगर लोगों को समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।
-----------------------
...सरोज पाठक...खेमराज शर्मा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें