फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान के सामने गाड़िया पार्क करने पर भड़के दुकानदार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। शहर में लोग गाड़ियों को पार्किंग में खड़ा करना मुनासिब नहीं समझते हैं। लोग बेतरतीब तरीके से दुकानों के आगे वाहन खड़ा कर चले जाते हैं। इससे दुकानदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी से परेशान होकर चंपा पार्क के पास स्थित एक दुकानदार ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर वाहन चालकों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


उपायुक्त को सौंपे ज्ञापन में दुकानदार सुमन कुमार गुप्ता ने कहा कि उनकी दुकान नेशनल हाईवे किनारे चंपा पार्क के पास स्थित है। आए दिन लोग उनकी दुकान के सामने बेतरतीब तरीके से अपने वाहन खड़ा कर चले जाते हैं। दुकानदार का कहना है कि अगर वाहन चालकों को यहां पर वाहन खड़ा न करने को कहें तो वह झगड़ना शुरू कर देते हैं। कई बार नौबत हाथापाई तक भी पहुंच जाती है। ज्ञापन में कहा है कि पूर्णम पार्किंग का निर्माण किया गया है। जहां पर वाहनों को खड़ा करने की जगह है। लेकिन वाहन चालक वहां पर अपने वाहन खड़ा न कर उनकी दुकान के सामने खड़ा करते हैं। उन्होंने उपायुक्त से मांग की है कि दुकान के सामने गाड़ी खड़े होने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की जाए और वाहनों को पार्किंग में ही पार्क करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें