फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच विस्तारीकरण की धीमे गति से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। राष्ट्रीय उच्च मार्ग शिमला-धर्मशाला 103 के विस्तारीकरण का काम धीमी गति से होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर स्कूली बच्चों को परेशानियों से दोचार होना पड़ रहा है। सबसे अधिक कठिनाई दिव्यांगों को पेश आ रही है।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल घुमारवीं के सामने से आईपीएच कार्यालय व अन्य आवासीय कॉलोनी को रास्ता जाता है। इसी रास्ते से लोगों का आनाजाना लगा रहता है। इसी रास्ते पर प्रदेश विकलांग संघ का कार्यालय है। लेकिन, सड़क के दोनों ओर करीब दो हफ्ते पहले खुदाई की गई है। लेकिन धीमी गति से निर्माण होने के चलते यहां पैदल चलने के रास्ते टूट चुके हैं।

प्रदेश दिव्यांग संघ के प्रधान सरवन कुमार, लखनपाल, व्यापार मंडल प्रधान हेमराज संख्यान, समाजसेवी श्याम लाल शर्मा, स्थानीय चाय विक्रेता दुकानदार कृष्ण लाल, रणजीत सिंह, सीताराम आदि ने बताया कि सड़क के दोनों ओर निर्माण कार्य धीमी गति से चलने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि करीब दो सप्ताह से उनका कारोबार चौपट होकर रह गया है। सड़क के दोनों ओर गहरी खाइयां होने के कारण कोई भी ग्राहक नहीं आ रहा। लोगों ने बताया कि सिविल अस्पताल नजदीक होने के कारण यहां बीमार लोगों का पैदल आनाजाना लगा रहता है। लेकिन, उन्हें जान हथेली पर रखकर सड़क पार करनी पड़ती है। लोगों ने कहा कि यदि बारिश हो जाती है तो इस सड़क पर चलना बहुत कठिन हो जाएगा।
विज्ञापन


उधर, कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधिकारी वीरेंद्र पूनिया ने बताया कि लोगों को कोई परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। लेकिन जहां कहीं भी कोई परेशानी आ रही है तो उसे शीघ्र ही ठीक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें