बी फार्मेसी के विद्यार्थियों ने विभिन्न सेमेस्टरों में हासिल किए रैंक, चौथे सेमेस्टर में नौ ने बनाई जगह
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में शिवा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी बिलासपुर के बी फार्मेसी विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। संस्थान के विभिन्न सेमेस्टरों के 16 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की मेरिट में स्थान हासिल किया है। चौथे सेमेस्टर में नौ विद्यार्थियों ने अलग-अलग रैंक हासिल किए।
आठवें सेमेस्टर में कोमल ने 9.31 सीजीपीए के साथ तीसरा और शिवानी ने 9.08 सीजीपीए के साथ पांचवां रैंक हासिल किया। छठे सेमेस्टर में कनिका ने 9.25 एसजीपीए के साथ छठा और प्रियंका ने 9.00 एसजीपीए के साथ दसवां स्थान प्राप्त किया।
चौथे सेमेस्टर में कनिका, कशिश और राहुल ने 9.29 एसजीपीए के साथ संयुक्त तीसरा रैंक हासिल किया। आरती और रिया ने 9.14 एसजीपीए के साथ संयुक्त पांचवां, आदित्य, गुरप्रीत और शीतल ने 9.00 एसजीपीए के साथ संयुक्त सातवां रैंक प्राप्त किया। एकता और प्राची ने 8.93 एसजीपीए के साथ संयुक्त आठवां, जबकि कृतिका ने 8.86 एसजीपीए के साथ नौवां रैंक हासिल किया। दूसरे सेमेस्टर में स्नेहा ने 9.31 एसजीपीए के साथ नौवां स्थान प्राप्त किया।
प्रबंध निदेशक इंजीनियर पुरुषोत्तम शर्मा और प्राचार्य डॉ. ईशा रानी ने विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। प्रबंधन ने विद्यार्थियों और फैकल्टी सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।