फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला में कोरोना के 16 नए मामले, 11 हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले में शुक्रवार को कोरोना के 16 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 11 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है। संक्रमितों का आंकड़ा 1683 पहुंच गया है। जिले में अब तक 218 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉक्टर प्रकाश दड़ोच ने बताया कि घुमारवीं से 30 वर्षीय व्यक्ति, दनोह से 51 वर्षीय महिला, लखनपुर से 70 वर्षीय व्यक्ति, बैरी रजादियां से 60 वर्षीय महिला, भदरोग से 17 वर्षीय युवक, कनौण से 43 वर्षीय व्यक्ति, सीजेएम कोर्ट बिलासपुर से 51 वर्षीय चालक पॉजिटिव आया है। वहीं, डिगथली से 58 वर्षीय, बल्लु से 33, 9, 38, 53 और 3 वर्षीय की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। वहीं, पंतेेहड़ा से 13, 65 और 43 वर्षीय की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। उन्होंने बताया कि सभी को नियमानुसार आइसोलेट किया जा रहा हैं। बल्लु और पंतेेहड़ा से आए पॉजिटिव लोगों को होम आइसोलेट कर दिया गया है।
डॉ.दड़ोच ने बताया कि 146 लोगों के रैपिड एंटीजन से टेस्ट लिया गया। जिसमें 7 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं इनमें से शिमला मे बचे हुए 20 सैंपल में 11 की रिपोर्ट निगेटिव आई है व 9 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बताया कि सभी संक्रमितों को नियमानुसार आइसोलेट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें