फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: शाहतलाई में 15000 श्रद्धालुओं ने लिया बाबा बालक नाथ का आशीर्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
- कल शाम को होगा चैत्र मास मेलों का समापन
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

शाहतलाई (बिलासपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर शाहतलाई में शुक्रवार को विभिन्न राज्यों से आए करीब 15 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेककर बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन


चैत्र मास मेले में अब तक लाखों श्रद्धालु बाबा के दर पर हाजिरी लगा चुके हैं। शनिवार शाम को मंदिर न्यास शाहतलाई के अध्यक्ष योगराज धीमान पूजा-अर्चना करके चैत्र मास के वार्षिक मेलों का समापन करेंगे। बाबा बालक नाथ मंदिर शाहतलाई के प्रभारी एवं सहायक अभियंता विजय ठाकुर ने बताया कि मंदिर न्यास शाहतलाई के अध्यक्ष एवं एसडीएम झंडूत्ता योगराज धीमान शनिवार शाम 4 बजे मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ समापन करेंगे। चैत्र मास के दौरान लाखों श्रद्धालु बाबा बालक नाथ का आशीर्वाद प्राप्त कर चुके हैं। मेले शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हो रहे हैं। इस दौरान श्रद्धालुओं की हर सुविधा का ध्यान रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें