फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बीडीटीएस की पूर्व कार्यकारिणी पर लगाया भ्रष्टाचार करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
- नई कार्यकारिणी के समय डिमांड भी पटरी लौटी : राजेश ठाकुर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एसीसी बरमाणा सीमेंट प्लांट से माल ढुलाई के लिए अधिकृत बीडीटीएस की वर्तमान कार्यकारिणी और पूर्व कार्यकारिणी के पदाधिकारियों में आरोप-प्रत्यारोप की बयानबाजी शुरू हो गई। अब वर्तमान कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने पूर्व कार्यकारिणी के पदाधिकारियों पर भ्रष्टाचार की साठगांठ करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को बरमाणा में आयोजित प्रेसवार्ता में बीटीडीएस के वर्तमान अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मुख्य संरक्षक ध्यान सिंह ठाकुर, वरिष्ठ उप प्रधान कश्मीर सिंह चंदेल, कोषाध्यक्ष बालक राम कपिल ने कहा कि सीमेंट फैक्टरी में पिछले साल हुई तालाबंदी के दौरान बीडीटीएस की पूर्व कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने ट्रक ऑपरेटरों को गुमराह करके धरने में बैठाया और स्वयं भ्रष्टाचार करने में लगे रहे। सभा के पूर्व कार्यकारिणी के मुखिया सहित तीन पदाधिकारियों की कारगुजारी के कारण पिछले साल तख्तापलट हुआ। उन्होंने कहा कि जब से नई कार्यकारिणी ने कमान अपने हाथ ली है तब से भ्रष्टाचार पर लगाम लगी है। साथ ही माल ढुलाई की डिमांड भी पटरी पर आई है। उन्होंने सभा के पूर्व प्रधान के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि इन लोगों ने अपने कार्यकाल में वार्षिक वृद्धि पर बढ़ाने के लिए ऑपरेटरों को विश्वास में लिया था, लेकिन इसके विपरीत उन्होंने उल्टे मालभाड़े कम करवाए। साथ ही नए डंप खुलवाकर ट्रांसपोर्टरों के साथ खिलवाड़ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें