फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने किया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। विधायक सुभाष ठाकुर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ग्वाल मुठाणी में बच्चों को एल्बेंडाजोल दवा खिलाकर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि 1 से 19 वर्ष की आयु के बच्चों को पेट के कीड़े मारने की दवा खिलाई जा रही है।
विज्ञापन

बिलासपुर जिले में 93131 बच्चों को पेट के कीड़े मारने की दवा खिलाई जाएगी। जिला भर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। बिलासपुर जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी में यह दवा बच्चों को मुफ्त खिलाई गई। वहीं छूटे हुए बच्चों को 24 फरवरी को दवा खिलाई जाएगी
बच्चों को स्वच्छ रहने के बारे में भी बताया गया। इस अभियान में 1 से 2 साल के बच्चों को 200 मिली ग्राम दवा खिलाई जा रही है। 2 से 19 वर्ष के बच्चों को 400 मिली ग्राम दवा दी जा रही है।
विज्ञापन

इस मौके पर बीडीसी सदस्य ज्ञान चंद, ननांवा पंचायत के उपप्रधान दिला राम, मंडल महामंत्री नंद लाल चंदेल, पूर्व बीडीसी सदस्य पवन कुमार, व्यापार मंडल डैहर के प्रधान मनोहर लाल चड्डा, स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य रोशनी देवी, सीएमओ डॉ. बीके चौधरी, उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा देवेंद्र पाल, प्रधानाचार्य रावमापा ग्वाल मुठाणी सुखलाल ठाकुर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें