फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बनेंगी 14 नई पंचायतें, जनता से मांगी गईं आपत्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। प्रदेश सरकार के पंचायती राज विभाग ने प्रदेश भर में नई पंचायतों के गठन की कवायद तेज कर दी है। जिसके तहत सरकार ने प्रदेश भर में 230 नई पंचायतों के गठन की अधिसूचना जारी की है। इस सूची में बिलासपुर के चार विस क्षेत्र की करीब 14 नई पंचायतों के नाम भी शामिल हैं। नई पंचायतों के गठन के लिए पंचायत सदस्यों को अपने आपत्ति और सुझाव सात दिन के अंदर उपायुक्त के पास दर्ज करवाने होंगे। इसके बाद पंचायतों के गठन के लिए आगामी प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि विभाग ने सभी जिलों से नई पंचायतों के गठन के लिए 16 अगस्त 2020 तक प्रस्ताव मांगे थे। नई पंचायतों के गठन के बाद वोटर लिस्ट बनाने के लिए भी नए सिरे से मेहनत करनी पड़ेगी। नई पंचायतों के गठन तक चुनाव आयोग ने फिलहाल यह कार्य लंबित रखा है। वहीं, इसी प्रक्रिया को जल्द पूरा करने के लिए विभाग ने पंचायतों के गठन की अधिसूचना जारी कर आपत्तियों और सुझाव के लिए एक सप्ताह का समय दिया है। अगर किसी पंचायत के लोगों को इनके गठन को लेकर और कुछ बेहतर करना हो या किसी को इसके गठन पर आपत्ति हो तो वह सात दिन के अंदर जिला उपायुक्त के पास दर्ज करवा सकता है।
जिले में 14 पंचायतों के गठन का भेजा गया था प्रस्ताव
बिलासपुर। जिले के सदर विस क्षेत्र से 6 नई पंचायतों के गठन की अधिसूचना जारी हुई है। विस क्षेत्र घुमारवीं से पांच, झंडूता से एक और श्री नयना देवी जी से तीन पंचायतें शामिल की गई हैं। हालांकि चारों विस क्षेत्रों में 14 नई पंचायतों के गठन का प्रस्ताव पहले भेजा गया था।
विज्ञापन

इन पंचायतों से बनाई जाएंगी नई पंचायतें
सदर विस क्षेत्र से ग्राम पंचायत बामटा से ओयल, ग्राम पंचायत बिनौला से नोग, ग्राम पंचायत छकोह, सोलधा से मलोखर, ग्राम पंचायत धौन कोठी से जमथल, कोटला से निहारखन वासला, रानीकोटला से भोली पंचायत बनेगी। वहीं विस क्षेत्र घुमारवीं में ग्राम पंचायत घुमारवीं से दकड़ी, कोठी से तियूनखास, पट्टा से बाड़ी मझेड़वा, बकरोआ से अवारी खलीण, पपलाह से पलासला का गठन होगा। झंडूता विस की समोह पंचायत से निहाण का निर्माण होगा। विस क्षेत्र श्री नयना देवी जी की कुटैहला पंचायत से मंझेड़ और तरसूह से ग्वालथाई पंचायत बनेगी।
विभाग ने नई पंचायतों के गठन के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। जिसमें जिला की 14 पंचायतें शामिल है। लोगों से एक हफ्ते के अंदर सुझाव और आपत्तियां प्राप्त किए जाएंगे। वहीं 10 दिन के अंदर इन्हें आगामी प्रक्रिया के लिए विभाग को भेजा जाएगा। -शशि बाला, जिला पंचायत अधिकारी, बिलासपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें