फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के लिए बिलासपुर की 14 सदस्यीय महिला कबड्डी टीम चयनित

विज्ञापन
घुमारवीं में आयोजित कबड्डी ट्रायल में दमखम दिखातीं महिला खिलाड़ी। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
रामपुर में पहली से तीन नवंबर को होगी स्पर्धा, दो खिलाड़ी स्टैंडबाय में रखीं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। रामपुर बुशहर में पहली से तीन नवंबर तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी चैंपियनशिप के लिए बिलासपुर की 14 सदस्यीय टीम का चयन कर लिया गया है। सोमवार को शहीद विजय पाल स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घुमारवीं में आयोजित चयन ट्रायल के बाद टीम के खिलाड़ियों के नाम तय किए गए। इसके अलावा दो खिलाड़ियों को स्टैंडबाय में रखा गया है।
जिला कबड्डी एसोसिएशन की ओर से आयोजित ट्रायल में खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन किया। चयन प्रक्रिया के दौरान खिलाड़ियों की फिटनेस, खेल क्षमता और मैदान पर प्रदर्शन को ध्यान में रखा गया। ट्रायल में भाग लेने वाली खिलाड़ियों के लिए अधिकतम भार सीमा 75 किलोग्राम निर्धारित की गई थी, जबकि आयु की कोई सीमा नहीं रखी गई थी। जिला कबड्डी एसोसिएशन के प्रधान सुनील शर्मा और महासचिव ओमप्रकाश वशिष्ठ ने बताया कि चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बिलासपुर जिला का प्रतिनिधित्व करेंगी। चैंपियनशिप में प्रदेश के विभिन्न जिलों की महिला टीमें हिस्सा लेंगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि बिलासपुर की टीम बेहतर प्रदर्शन कर जिला का नाम रोशन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य टीम में रोहिणी ठाकुर, किरण ठाकुर, आनंदमय, कामना, तवलीन कौर, शिवांशी, अक्षिता, अनामिका ठाकुर, मन्नत कुमारी, यशमिता ठाकुर, मीनाक्षी, रंजना देवी, मोहिनी और पलक को शामिल किया गया है। वहीं, मधु देवी और आलिया को स्टैंडबाय खिलाड़ी के रूप में रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें