फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 1,06,968 बच्चों को खिलाई जाएगी कृमि नाशक दवा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बिलासपुर। जिले भर में 1 मई को राष्ट्रीय डिवर्मिंग दिवस मनाया जाएगा और इस दिन 1 वर्ष से 19 वर्ष तक की आयु के सभी बच्चों और किशोरों को कृमि मुक्त करने के लिए समस्त शिक्षण संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एल्बेंडाजोल दवाई खिलाई जाएगी। उपायुक्त विवेक भाटिया ने राष्ट्रीय डिवर्मिंग दिवस के संदर्भ में जिला स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी दी।
राष्ट्रीय डिवर्मिंग दिवस पर जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों और 1111 आंगनबाड़ी केंद्रों के 1 लाख 6 हजार 968 बच्चों और किशोरों को एल्बेंडाजोल दवाई खिलाने के लिए चिहिन्त किया गया है। इसके तहत 1 से 5 वर्ष तक की आयु के 22 हजार 227 तथा 6 से 19 वर्ष तक की आयु के 84 हजार 681 बच्चे शामिल हैं। 1 से 5 वर्ष तक की आयु के बच्चों को एल्बेंडाजोल के साथ विटामिन ए भी दिया जाएगा। जो बच्चे 1 मई को दवाई खाने से वंचित रह जाएंगे, उन्हें 8 मई को दवाई दी जाएगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर तक चलाए जा रहे इस अभियान की सफलता के लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर सक्रिय भूमिका निभाएं। बच्चों के पेट में कृमि संक्रमण के कारण शारीरिक और मानसिक विकास में बाधा पैदा हो जाती है जिससे वे खून की कमी और कुपोषण का शिकार हो जाते हैं। पेट के कीड़े मारने के लिए कृमि नियंत्रण की दवाई लेने से जहां शरीर का पोषण बेहतर होता है। कृमि बिना हाथ धोए खाना खाने, खुले में नंगे पांव खेलने से बच्चों के पेट में चले जाते हैं।
स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि वे शिक्षण संस्थानों में नियमित रूप से जाकर बच्चों के स्वास्थ्य पर नजर रखें तथा बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित करें। महिला एवं बाल विकास विभाग से भी कहा कि वह बच्चों में खून की कमी, कम वजन व कम ऊंचाई वाले बच्चों को चिहिन्त करें ताकि उन बच्चों पर विशेष ध्यान देकर उनके स्वास्थ्य में सुधार लाया जा सके।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश दड़ोच, एसडीएम प्रियंका वर्मा, शशिपाल शर्मा, उपनिदेशक उच्च शिक्षा अमर सिंह ठाकुर, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. जय गोपाल शर्मा, एमओएच डॉ. परविंद्र सिंह के अतिरिक्त समस्त बीएमओ तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें