बिलासपुर। एक किसान के कच्चे घर में अचानक आग लगने से दो बकरे जलकर मार गए और एक बकरी झुलस गई, जिसकी वजह से किसान को करीब 50 हजार से अधिक का नुकसान हुआ है।
मामला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हिरनखेड़ा का है। ग्राम निवासी फजल मसीहशुक्रवार को परिवार समेत कहीं गया हुआ था। दोपहर के दौरान उसके कच्चे घर में अचानक आग लग गई। घर में आग लगने की सूचना पर तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की सूचना पर गृहस्वामी भी मौके पर पहुंच गया। गृहस्वामी ने ग्रामीणेां की मदद से आग पर काबू पा लिया। आग की चपेट में आने से उसके दो बकरे जलकर मर गए और एक बकरी जख्मी हो गई। बकरी को पशु चिकित्सालय लाया गया है। सूचना पर पहुंचे राजस्व कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान गृहस्वामी ने करीब 50 हजार रुपये का नुकसान होना बताया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। तहसीलदार मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
------------------