फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजगाई स्कूल के दो पहलवानों ने जीते राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक

विज्ञापन
- फोटो : amarujala
विज्ञापन
बरमाणा (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंजगाई जिले का एक ऐसा स्कूल है जहां पर सुविधाओं का अभाव है, लेकिन यहां के होनहारों ने पिछले दस सालों में स्कूल को कई मेडल दिलाए हैं। यहां के पहलवान बच्चों को पूरे प्रदेश में जाना जाता है। मंगलवार को राष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती में मेडल जीतकर आए पहलवानों का शानदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य अश्वनी गुप्ता और एसएमसी प्रधान छोटा राम की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। स्कूली राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता महाराष्ट्र के धुले जिले में हुई। पंजगाईं स्कूल के अजय ठाकुर ने 50 किलोग्राम भार के कुश्ती मुकाबले में कांस्य पदक और जतिन कुमार ने 46 किलोग्राम भार में सिल्वर मेडल जीता। जबकि इसी स्कूल की कंचन देवी, पंकज कुमार, मनजीत ने भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता 22 से 25 नवंबर तक चली।

प्रधानाचार्य ने इसका श्रेय डीपीई जगदीश कुमार सहित अध्यापकों को दिया। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में स्कूल के खिलाड़ियों ने 50 के करीब पदक राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक झटके हैं। इनमें 3 स्वर्ण, 10 रजत और अन्य कांस्य पदक हैं।
विज्ञापन


एसएमसी प्रधान छोटा राम ने कहा कि समय-समय पर प्रदेश व देश के खेल विभाग व नेताओं को ज्ञापन सौंपे जाते रहे हैं कि इस स्कूल को खेल हॉस्टल दिया जाए। लेकिन इतनी कामयाबी के बाद भी स्कूल राजनीति का शिकार हुआ है। स्कूल एसएमसी, अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन ने खेल विभाग से स्कूल के लिए हॉस्टल की मांग की है। इस मौके पर एसएमसी महासचिव सुनील गौतम, सदस्य बनिता देवी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें