फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ काफिले पर हुए हमले पर बिलासपुर उग्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बरठीं/घुमारवीं (बिलासपुर)। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले में 40 जवानों के शहीद होने पर बल्हसीणा बाजार के दुकानदारों और पूर्व सैनिकों ने विश्राम गृह बल्हसीणा से पाकिस्तान के खिलाफ रोष रैली निकाली। बल्हसीणा बाजार में पाक प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला फूंककर व पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाकर अपना विरोध प्रकट किया। इसमें दुकानदारों रामपाल, विजय कौशल, जोगेंद्र, पवन, राजेश, मस्तराम व अन्यों ने भाग लिया।
उन्होंने कहाकि आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को हम श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं और भारत सरकार ने जो छूट सेना को दी है उसका हम स्वागत करते हैं। हमारी सेना 40 शहीद जवानों के बदले 4000 पाक सैनिकों व आतंकियों को मारकर अपनी सच्ची श्रद्धांजली उन वीर सपूतों को देगी।
विज्ञापन

श्रीनगर के पुलवामा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल पर बर्बरता व कायरता से हुए हमले से ना केवल देश, प्रदेश व शहर बल्कि गांव में भी लोगों का गुस्सा पाकिस्तान के खिलाफ चरम सीमा पर है। लोगों द्वारा जगह-जगह चौराहों पर और सड़कों पर ना केवल पाकिस्तान के झंडे व पुतले फुंके जा रहे हैं बल्कि पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की जा रही है जिसमें महिलाओं, स्कूली बच्चों, युवाओं व अनेक प्रतिनिधियों ने अपना रोष और गुस्सा पाकिस्तान के खिलाफ प्रकट किया। उधर घुमारवीं उपमंडल की ग्राम पंचायत फटोह के गांव पनोह में मुख्य चौक पर भी दर्जनों ग्रामीण महिलाओं, युवाओं ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा सरकार से उग्रवादियों को सबक सिखाने की भी गुहार लगाई। इस अवसर पर पंचायत प्रधान कुलजीत ठाकुर, उपप्रधान बजरिया बेशरिया, राम संधू, रणबीर सिंह, राजेंद्र गौतम, स्मैल दीन, बाबू, सतीश चंदेल, अमजद अली, जाकिर हुसैन, जयलाल ठाकुर, बिमला देवी, अनिता कुमारी, अनिल कुमार, ग्राम पंचायत मलावर प्रधान मधु पाल धीमान सहित अनेक ग्रामीण इस विरोध प्रदर्शन में उपस्थित रहे। वहीं घुमारवीं में भी भाजपा की ओर से पाकिस्तान के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन किया गया जिसमें सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं व लोगों ने अपनी हाजिरी भरी तथा पाकिस्तान के प्रति जमकर अपना गुस्सा सड़कों पर निकाला।
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर हटवाड़ में भी स्कूल प्रधानाचार्य ओम दत्त की अगुवाई में बच्चों ने विशाल रैली निकाली तथा पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में वीरगति को प्राप्त हुए शहीदों को नमन करते हुए सरस्वती विद्या मंदिर दधोल के छात्रों व आचार्यों ने रोष रैली निकाल कर इस घटना के प्रति अपना आक्रोश जताया। छात्रों व आचार्यों ने विद्यालय परिसर से लेकर दधोल चौक तक आक्रोश रैली निकालकर भारत माता की जय, वीर सैनिक अमर रहे, पाकिस्तान मुर्दाबाद आदि नारे लगाकर अपना रोष व्यक्त किया और विद्यालय परिसर में आकर आकर शहीदों के लिए मौन रखा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें