फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में 11 दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा आज से

Thu, 05 Feb 2026 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन वाले महंत संगम भारती सुनाएंगे कथा, प्रतिदिन उमड़ेंगे शिव भक्त
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शहर के प्रसिद्ध श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में 6 से 16 फरवरी तक श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। 11 दिवसीय इस धार्मिक अनुष्ठान में प्रतिदिन दोपहर 3:30 बजे से 6:30 बजे तक भगवान शिव की महिमा, लीला और पुराणों में वर्णित आध्यात्मिक रहस्यों का श्रवण कराया जाएगा।
विज्ञापन

कथा का वाचन श्री श्री 1008 श्री महंत संगम भारती (वृंदावन वाले) द्वारा किया जाएगा। महंत संगम भारती से शिव महापुराण कथा सुनने के लिए आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजकों के अनुसार कथा के दौरान भगवान शिव की कृपा, भक्ति, वैराग्य और जीवन में धर्म व सत्य के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला जाएगा। शिव महापुराण कथा से क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण निर्मित होगा और श्रद्धालुओं को मानसिक शांति व सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति होगी। मंदिर समिति ने समस्त शिव भक्तों और धर्मप्रेमियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण का पुण्य लाभ अर्जित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें