फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10239 लाभार्थियों को मिल रही सामाजिक सुरक्षा पेंशन: कटवाल

विज्ञापन
झंडूता मे वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के द्वारा लाभार्थियों से सीधा संवाद करते विद्यायक जेआर कटवाल। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। झंडूता के विधायक जीत राम कटवाल ने सोमवार को वर्चुअल रैली के माध्यम से झंडूता क्षेत्र के अंतर्गत केंद्र और प्रदेश सरकार से संचालित योजनाओं के लाभार्थियों से बातचीत की। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण और उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए केंद्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा अनेकों कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। बताया कि अब तक क्षेत्र में 10239 पात्रों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ प्रदान किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का मूल उद्देश्य इन योजनाओं को पात्र परिवारों तक पहुंचाना है। ताकि वे इन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सके। प्रदेश सरकार का प्रयास है कि लोगों के कल्याणार्थ चलाई जा रही नीतियों एवं कार्यक्रमों का लाभ समाज के आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति को मिले। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों, अधिकारियों से आहवान किया कि वे सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करे। ताकि वे इन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सके।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने विभिन्न आवास योजनाओं के तहत प्रदेश में 10 हजार घरों के निर्माण का लक्ष्य रखा है। ताकि गरीब अपने घर का सपना पूरा कर सके। इस कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र की सभी पंचायतों से लगभग 1250 लाभार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहिंद्र सिंह चंदेल, एसडीएम विकास शर्मा, सहायक आयुक्त (विकास एवं खंड) विकास अधिकारी धर्म पाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें