श्री नयना देवी जी(बिलासपुर)। कोट पुलिस ने गश्त के दौरान नंगल के दो युवकों को 510 ग्राम भुक्की के साथ हिरासत में लिया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कोट थाना में एनडीपीएस के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना कोट पुलिस ने मजारी गांव में गश्त के दौरान 510 ग्राम चूरा पोस्ट (भुक्की) पकडने में सफ लता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अमरिक सिंह और जसविंदर सिंह से लगभग आधा किलो चूरा पोस्त पकड़ा है। दोनों आरोपी मजारी गांव से नंगल पंजाब की ओर जा रहे थे। उसी दौरान पुलिस ने मजारी में उन्हें रोका और जब तलाशी ली। तलाशी लेने पर भुक्की बरामद हुई। दोनों ही आरोपी नंगल पंजाब के रहने वाले हैं।
डीएसपी श्री नयना देवी जी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। जिसने आज कोर्ट में पेश किया गया और कोर्ट ने उन्हें 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।