नयना देवी के राजकीय प्राथमिक स्कूल टोबा में प्रेरणा प्लस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बीआरसी स्वारघाट अनिल कुमार शर्मा ने उपस्थित अध्यापकों को प्रेरणा प्लस के बारे में जानकारी दी।
तीन दिवसीय कार्यशाला के प्रथम दिन रिसोर्स पर्सन देवेंद्र चौहान (सीएचटी) व रामनाथ दांगी (सीएचटी) ने हिंदी तथा गणित विषय के बारे में सभी अध्यापकों को जानकारी दी। दूसरे एवं तीसरे दिन अध्यापक अमरनाथ शर्मा तथा रितेश गौतम ने संसाधन व्यक्ति के रूप में अंग्रेजी विषय के बारे में जानकारी प्रदान की।
कार्यशाला के अंतिम दिन बीआरसी स्वारघाट अनिल शर्मा उपस्थित रहे। कार्यशाला में लगभग 60 स्कूलों के अध्यापकों ने भाग लिया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बच्चों को हिंदी, गणित तथा अंग्रेजी विषय में अच्छी तरह समझाना तथा बच्चों का मानसिक विकास करना है।