अमर उजाला ब्यूरो
बरमाणा (बिलासपुर)।
बिलासपुर ब्लॉक के स्कूलों में पढ़ रहे दिव्यांग बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंजगाईं में हुई। इसमें करीब 50 बच्चों ने भाग लिया। पंजगाईं के प्रधानाचार्य अश्वनी गुप्ता ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर बीआरसीसी राजेश गर्ग, बीआरसीसी श्याम लाल, डीपीई जगदीश कुमार, डीपीई कपिल देव, डीपीई जगत पाल, विशेष एजुकेटर राज कुमार, अमरनाथ, संजीव, कुसुम, रीता और विजय आदि मौजूद रहे।
छात्रों की 6-10 वर्ष आयु वर्ग में 50 मीटर दौड़ में ध्रुव ठाकुर प्रथम और विवेक द्वितीय रहे। 11-15 वर्ष आयु वर्ग में अक्षय प्रथम और अरुण द्वितीय रहे। 16-18 वर्ष आयु वर्ग में विकास प्रथम और विपिन द्वितीय रहे। छात्रा वर्ग में 11-15 वर्ष आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अंजना प्रथम और ममता द्वितीय रहीं। 16-18 वर्ष आयु वर्ग में बिलासपुर की इतिशा प्रथम व हरनोड़ा की मनीषा द्वितीय रहीं।
श्रवण बाधित दिव्यांग बच्चों में छात्र वर्ग की 100 मीटर दौड़ में जुखाला के पंकज प्रथम व पंजगाईं के सौरभ द्वितीय रहे। 16 से 18 वर्ष आयु वर्ग में जुखाला स्कूल के रणजीत प्रथम रहे। 11 से 15 वर्ष आयु वर्ग के दृष्टिबाधित दिव्यांग बच्चों की 100 मीटर दौड़ में पंजगाईं स्कूल के आकाश प्रथम व जुखाला स्कूल के सुशील कौशल द्वितीय रहे।
चलने-फिरने की समस्या से ग्रसित बच्चों की 6 से 10 वर्ष आयु वर्ग की साफ्टबाल थ्रो प्रतियोगिता में राहुल प्रथम रहे। 11 से 15 वर्ष आयु वर्ग में सोहरी के अमित प्रथम व सोहरी स्कूल के ही दलीप द्वितीय रहे। 16 से 18 वर्ष आयु वर्ग में सुमित प्रथम व शुभम द्वितीय रहे। 11 से 15 वर्ष आयु वर्ग की 50 मीटर असिस्टिड वॉक प्रतियोगिता में सूर्या प्रथम और अमित द्वितीय रहे 16 से 18 वर्ष आयु वर्ग में कोठीपुरा स्कूल के करण शर्मा प्रथम और जुखाला के देवेंद्र द्वितीय रहे। छात्रा वर्ग में 11 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बॉची प्रतियोगिता में चांदपुर, हरनोड़ा और हाई स्कूल मंगरोट की संयुक्त टीम विजेता रही जबकि छात्र वर्ग की बॉची प्रतियोगिता में हरनोड़ा स्कूल, दयोथ स्कूल व हाई स्कूल बध्यात की संयुक्त टीम विजेता रही।