फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडपंप लोगों की प्यास बुझाने में नाकाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरठीं (बिलासपुर)। करोड़ों की पेयजल योजनाएं व प्राकृतिक जलस्रोत जब हांफने लगे तो सरकार ने इससे निपटने के लिए हैंडपंपों का प्रचलन शुरू किया था। लेकिन, चार पंचायतों बरठीं, बड़गांव, सुन्हाणी व बलोह में लगाए गए हैंडपंप लोगों की प्यास बुझाने में नाकाम साबित हो रहे हैं। कुछ हैंडपंप तकनीकी खराबी के चलते खराब पड़े हैं, जबकि कइयों में लाल रंग का पानी निकल रहा है, जो पीने योग्य नहीं है। क्षेत्र के लोगों ने इस समस्या को कई बार भाजपा और कांग्रेस के नेताओं के समक्ष रखा। लोगों को हर मंच से केवल आश्वासन ही मिले। लोगों की समस्या को लेकर न नेता गंभीर हैं और न ही सरकारी अमला।
विज्ञापन


सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग बरठीं के अंतर्गत क्षेत्र में लगभग 100 से ज्यादा हैंडपंप लगे हुए हैं। लेकिन, आधे से ज्यादा हैंडपंप खराब पड़े हैं। विभागीय लापरवाही व देखरेख के अभाव में सरकार का लाखों रुपये जमीन में जंग खा रहा है। लोगों द्वारा बार-बार विभाग के पास शिकायत करने के बावजूद भी कोई सुध नहीं ली गई। कई हैंडपंप ऐसे हैं जिनमें से लाल रंग का पानी निकल रहा है। इस कारण ग्रामीण इन हैंडपंपों को प्रयोग में लाने से परहेज करते हैं। दूसरी ओर कुछ ऐसे हैंडपंप हैं जिनसे पानी निकालने के लिए अच्छी खासी कसरत करनी पड़ती है। ग्रामीणों का कहना है कि आईपीएच महकमे ने क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कुओं, बावड़ियों का सर्वेक्षण भी किया था, लेकिन उनके रखरखाव, सफाई व दवाई डालने के लिए कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। यदि पेयजल स्रोतों में दवाई आदि डालकर उनका पानी पीने लायक कर दिया जाता है तो पेयजल समस्या को काफी हद तक काबू किया जा सकता है।

भाजपा प्रत्याशी जेआर कटवाल का कहना है कि पानी की समस्या गंभीर है। सत्ता में आने पर लोगों की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा। हैंडपंप ठीक करवाकर लोगों को पानी मुहैया करवाया जाएगा।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. बीरू राम किशोर ने बताया कि सरकार लोगों को बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है। कांग्रेस ने लोगों की हर समस्या दूर की है। सत्ता में आते ही हैंडपंप भी ठीक करवा दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आम लोगों के विकास के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें