फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई नहीं मिटा सका विस्थापितों का दर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। सूबे में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों की सरकारें रहीं। लेकिन, साठ के दशक में भाखड़ा बांध के निर्माण की वजह से विस्थापन का दंश झेलने वाले लोगों के जख्म अभी तक भरे नहीं हैं।
विज्ञापन


गोबिंदसागर जैसा विशाल जलाशय होने के बावजूद पेयजल समय लोगों को अक्सर सताती रहती है। वहीं सीमेंट उद्योग हो या बिजली परियोजनाएं विस्थापितों की हालत कहीं भी अच्छी नहीं है। हालांकि हर पार्टी की सरकार में जिला ने मंत्री दिए हैं। इसके बाद भी लोगों की समस्या जस की तस बनी हैं। विस्थापितों का हाल ऐसा है कि कागजों में प्लॉट हैं, लेकिन कहां हैं इसकी कोई जानकारी नहीं है।

दिन शनिवार, समय करीब दोपहर के 12 बजे का। गोबिंदसागर के उस पार वोट पर सवारियों के इंतजार में खड़ा राम कुमार उम्र करीब 50 साल के आसपास। राम कुमार गंभीर होकर कहता है कि सभी नेता एक जैसे होते हैं। चुनाव के समय बड़े-बड़े वायदे करते हैं। लेकिन, चुनाव के बाद कोई नहीं आता। कहते हैं कि जहां गोबिंदसागर है वहां कभी उनका घर हुआ करता था। इसके अलावा पांच बीघा जमीन भी थी। इससे जीवन यापन चल रहा था। लेकिन, बांध में जमीन भी चली गई और घर भी। एक प्लॉट लखनपुर में मिला। लेकिन वहां पर कहां मिला है आज दिन तक कोई पता नहीं लग पाया। उल्लेखनीय है कि नौ अगस्त, 1961 को बिलासपुर की ऐतिहासिक धरोहरें जलमग्न हो गई थीं। आज भी सैकड़ों विस्थापितों को प्लॉट नहीं मिल पाए हैं। वहीं 150 मीटर के कब्जों को नियमित करने के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए हैं।
विज्ञापन


विस्थापितों को हक दिलाने के लिए वचनबद्ध : रामलाल ठाकुर
पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर का कहना है कि भाखड़ा विस्थापितों का मुद्दा सबसे पहले कांग्रेस ने उठाया था। भाखड़ा बांध विस्थापित जो झंडूता, श्रीनयना देवी आदि क्षेत्र में बसें हैं, उन्हें हक दिलाया जाएगा। उनके हकों के लिए स्वयं भूख हड़ताल पर बैठा था। उन्होंने कहा कि विस्थापितों को हक दिलाने के लिए कांग्रेस वचनबद्ध है।

विस्थापितों के लिए बनाएंगे पॉलिसी : सुभाष ठाकुर
भाजपा नेता सुभाष ठाकुर का कहना है कि कांग्रेस ने विस्थापितों के साथ हमेशा धोखा किया है। विस्थापितों के लिए कोई नीति नहीं बनाई गई। भाजपा सत्ता में आते ही विस्थापितों के लिए पुख्ता पॉलिसी बनाएगी। हर विस्थापित को उसका हक दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें