शाहतलाई (बिलासपुर)। प्रदेश में नौ नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों में झंडूता विधानसभा क्षेत्र में इस बार कांग्रेस और भाजपा में अब सीधी टक्कर होगी। उल्लेखनीय है कि झंडूता विधानसभा से तीन उम्मीदवारों ने पर्चे भरे थे। वीरवार को नाम वापसी का अंतिम दिन था।
आजाद उम्मीदवार विधि चंद भारद्वाज ने अपना नाम वापस ले लिया है। झंडूता के एसडीएम नवीन शर्मा ने बताया कि अब झंडूता में दो ही उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं। जिन्हें कांग्रेस और भाजपा पार्टी से संबंधित होने पर पार्टी चिह्न दे दिए गए हैं। झंडूता में दो उम्मीदवार मैदान में रहने से साफ हो गया कि इस बार कांग्रेस और भाजपा में सीधा मुकाबला होगा। झंडूता विधानसभा क्षेत्र में 72355 मतदाता हैं जिनमें से 37071 पुरुष और 35284 महिला मतदाता दोनों प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।