- प्रदेश के साथ बाहरी राज्यों से भी पहुंचे श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी(बिलासपुर)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ नयनादेवी मंदिर में रविवार को 10 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। प्रदेश के साथ बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शनों के लिए मंदिर पहुंचे और आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर के कपाट सुबह 4:00 बजे खोल दिए गए थे। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया। जत्थों में श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए भेजा जा रहा था। रविवार की छुट्टी के चलते पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली और अन्य प्रदेशों से श्रद्धालु मां नयनादेवी के दर्शनों के लिए पहुंचे। कतारों में खड़े होकर श्रद्धालुओं ने शांति व्यवस्था बनाए रखी और शांति से माता के दर्शन किए। इसके बाद श्रद्धालुओं ने हवन कुंड में भी आहुतियां डालीं और सुख समृद्धि की प्रार्थना की। श्रद्धालुओं के लिए लंगर की भी व्यवस्था मंदिर में की गई थी। वहीं प्रशासन की ओर से सुरक्षा और सुविधा की दृष्टि से पुख्ता प्रबंध किए गए थे, ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी न हो।