फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नयनादेवी मंदिर में 10 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा

विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रदेश के साथ बाहरी राज्यों से भी पहुंचे श्रद्धालु
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी(बिलासपुर)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में रविवार को 10 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। प्रदेश के साथ बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शनों के लिए मंदिर पहुंचे और आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर के कपाट सुबह 4:00 बजे खोल दिए गए थे। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया। जत्थों में श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए भेजा जा रहा था। रविवार की छुट्टी के चलते पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली और अन्य प्रदेशों से श्रद्धालु माता जी के दर्शनों के लिए पहुंचे। दोपहर की आरती के बाद श्रद्धालुओं की कतारें फ्लाईओवर को पार करते हुए तीन नंबर सेक्टर तक पहुंच गई। मंदिर के बाहर होमगार्ड के जवानों ने श्रद्धालुओं को छोटे-.छोटे जत्थों में रोका और उन्हें आराम से कतारों में ही माता जी के दर्शनों के लिए भेजा। मंदिर के अंदर से तैनात सुरक्षा कर्मियों ने भी व्यवस्था बनाए रखी और श्रद्धालुओं को आराम से माता जी के दर्शन करवाए। इसके बाद श्रद्धालुओं ने हवन कुंड में भी आहुतियां डालीं और सुख समृद्धि की प्रार्थना की। माता जी के मुख्य और निकासी द्वार पर पंजाब के श्रद्धालुओं द्वारा पानी की छबील और चाय की व्यवस्था की गई थी। इसकी श्रद्धालुओं ने काफी सराहना की। श्रद्धालुओं के लिए लंगर की भी व्यवस्था मंदिर में की गई थी। वहीं प्रशासन की ओर से सुरक्षा और सुविधा की दृष्टि से पुख्ता प्रबंध किए गए थे, ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें