फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 विभूतियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
माता खबड़ी देवी मंदिर घण्डीर में आयोजित राज्यस्तरीय लोक उत्सव एवं सम्मान समारोह में उपस्थित मंत - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने माता खबड़ी देवी मंदिर घंडीर में आयोजित राज्यस्तरीय लोक उत्सव एवं सम्मान समारोह की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि सभ्यता, संस्कृति और संस्कारों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। इसका संरक्षण और संवर्धन होना चाहिए। उन्होंने जिले की लोक संस्कृति से जुड़ी विभिन्न चार संस्थाओं रुक्मण सांस्कृतिक कला संगम राहियां, हिम कला संगम बिलासपुर, नटराज सांस्कृतिक कला मंच घुमारवीं, हिमाचल पारंपरिक संस्कृति मंच को ऐच्छिक निधि से 11-11 हजार रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

वशिष्ठ अतिथि के रूप में झंडूता विधानसभा क्षेत्र के विधायक जीतराम कटवाल मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि लोक गीतों और नृत्यों में हमारी संस्कृति सभ्यता और इतिहास सुरक्षित है। सांस्कृतिक विरासत को सहेजना अति आवश्यक है। 10 विभूतियों को विभिन्न विधाओं में उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
स्वर्गीय नरोत्तम दत्त शास्त्री और स्वर्गीय गांधी राम गुप्ता को मरणोपरांत स्वतंत्रता सेनानी सम्मान, संस्कृति कर्मी एवं जिला लोक संपर्क अधिकारी कुलदीप गुलेरिया को लोक संस्कृति उत्थान सम्मान, रामलाल पाठक को साहित्य एवं लोक संस्कृति, लेहरू राम संख्यान को प्रख्यात लोक गायक, भगवान दास को कला सम्मान, गंगाराम गुलेरिया को मरणोपरांत समाजसेवी, रविंद्र चंदेल को लोक गायक, राकेश कौशल और हेमराज कौशल को नाटककार के लिए पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर भाषा अधिकारी बिलासपुर रेवती सैनी, चार संस्थाओं के पदाधिकारी सुभाष गुप्ता, सतपाल शर्मा, फूला चंदेल और मनसा पंडित ने मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि को सम्मानित किया। समारोह में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश गौतम, बाबा महंत खबड़ी देवी, मंदिर कमेटी के प्रधान विजय गुलेरिया, उपप्रधान देवानंद, जिला भाषा अधिकारी रेवती सैनी, नीलम चंदेल, फूला चंदेल, सुभाष गुप्ता, सतपाल शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें