फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: अपनी ही गाड़ी के नीचे आने से व्यक्ति की मौत, टायर के नीचे लगा रहा था पत्थर; यहां पेश आया हादसा

Tue, 26 Nov 2024 03:57 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।

सार

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में झंडूता थाना के तहत धराड़सानी में एक व्यक्ति की अपनी ही पिकअप गाड़ी के नीचे आने से मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झंडूता थाना के तहत धराड़सानी में एक व्यक्ति की अपनी ही गाड़ी के नीचे आने से मौत हो गई। हादसे के वक्त व्यक्ति अपनी गाड़ी को खड़ा करके पिछले टायर के नीचे पत्थर लगा रहा था। इसी बीच गाड़ी पीछे की ओर चल पड़ी और व्यक्ति नीचे आ गया। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार धराड़सानी गांव के संजय कुमार (40) पुत्र प्यारे लाल ने सोमवार शाम को अपने घर के पास पिकअप को खड़ा किया। नीचे उतरकर पिछले टायर के नीचे पत्थर लगाने लगा। इसी बीच उतराई पर खड़ी गाड़ी पीछे की तरफ चल पड़ी। संजय कुमार को बचने का मौका नहीं मिला और वह गाड़ी के नीचे आ गया।

परिजन घायल को एम्स अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। उधर, सूचना झंडूता थाना को दी गई। पुलिस के दल ने एम्स पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर परिजनों के बयान दर्ज किए। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शटरिंग लगाते हाईटेंशन तार की चपेट में आया कामगार
ग्राम पंचायत मोरसिंघी में सोमवार शाम एक निर्माणाधीन मकान में शटरिंग लगाते एक युवक हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार सुमित कुमार (35) निवासी गांव मसवाड़ (बरड़ी) तहसील घुमारवीं मकान में शटरिंग का काम करता है। हर रोज की तरह सुमित सोमवार सुबह मोरसिंघी गांव में एक निर्माणाधीन मकान के लेंटर पर सरिया डालने पहुंचा। शाम के समय सरिया अचानक मकान के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन तार से टकरा गया जिससे करंट लग गया। कामगार बुरी तरह से झुलस गया। युवक को तुरंत सिविल अस्पताल घुमारवीं पहुंचाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार दिया गया। गंभीर हालत को देखते हुए उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने की है। बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची मौके जायजा लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें