देहरा गांव के रहने वाले शीतल चड्ढा वर्तमान में अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। इससे पहले वह सऊदी अरब में नौकरी करते थे। वहीं उनकी मुलाकात फिलीपींस की रहने वाली मैरीजेन से हुई, जो उस समय एक अस्पताल में नर्स के पद पर कार्यरत थी। यह मुलाकात धीरे-धीरे दोस्ती और फिर प्रेम में बदल गई। दोनों ने करीब छह वर्ष तक एक-दूसरे को समझने के बाद शादी का निर्णय लिया।
पति के साथ भारत में रहेंगी मैरीजेन
शीतल चड्ढा ने बताया कि मैरीजेन का स्वभाव बेहद मिलनसार और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मानजनक है। उन्होंने सऊदी अरब की नौकरी छोड़ दी है और अब अपने पति के साथ भारत में देहरा गांव में ही रहेंगी। शादी समारोह के दौरान मैरीजेन ने पारंपरिक भारतीय परिधान पहनकर सभी का दिल जीत लिया। विवाह की सभी रस्में विधिवत रूप से निभाई गईं हल्दी, मेहंदी और फेरे तक हर कार्यक्रम में गांव के लोगों ने भाग लिया।