अस्पताल में हर विशेषज्ञ, 200 कर्मियों का स्टाफ
चैरिटेबल अस्पताल में लगभग हर रोग का विशेषज्ञ मौजूद है। पथरियों, हर्नियां के ऑपरेशन के लिए हर तीन माह बाद डेराब्यास अस्पताल से टीम आती है। अस्पताल में 200 कर्मचारियों का स्टाफ है। यह अस्पताल साल 1999 से यहां पर संचालित किया जा रहा है। ब्यास प्रबंधन की ओर से देश में महज तीन अस्पताल चलाए जा रहे हैं। चैरिटेबल अस्पताल सिंकदरपुर, डेराब्यास और भोटा में संचालित किया जा रहा है। अस्पताल का संचालन महाराज जगत सिंह रिलीफ सोसायटी कर रही है। करोड़ों रुपये का खर्च कर इन अस्पतालों को ब्यास प्रबंधन संचालित कर रहा है।
डीसी हमीरपुर अमरजीत सिंह ने कहा कि जमीन को महाराज जगत सिंह सोसायटी को हस्तांतरण के लिए मंडलायुक्त को पत्राचार किया गया है। इस विषय पर सरकारी स्तर पर हर निर्णय लिया जा सकता है।