फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बघाट बैंक मामला: गारंटर की एक करोड़ की संपत्ति नीलाम, बची राशि का करेगा भुगतान; अंतिम दिन पहुंचे इतने डिफाल्टर

Fri, 19 Dec 2025 03:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।

सार

जिला सोलन के बघाट बैंक लोन डिफाल्टर मामले में एक गारंटर की करीब एक करोड़ रुपये की संपत्ति को नीलाम कर दिया गया। गारंटर ने कहा कि वहीं बची हुई राशि को जल्द ही चुकता कर दिया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
बघाट बैंक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बघाट बैंक लोन डिफाल्टर मामले में तीन दिन तक चली अदालत खत्म हो गई। इसमें अंतिम दिन एक दर्जन के करीब डिफाल्टरों की फाइलों पर सुनवाई हुई। इसमें करीब दो करोड़ रुपये के ऋण मामले में एक गारंटर पहुंचा था। इसकी करीब एक करोड़ रुपये की संपत्ति को नीलाम कर दिया गया। गारंटर ने कोर्ट में जवाब दिया कि उसकी संपत्ति को सेल कर दिया गया है। वहीं बची हुई राशि को जल्द ही चुकता कर दिया जाएगा। इसके अलावा कुछ डिफाल्टरों और गारंटरों ने एकमुश्त भुगतान के लिए भी आवेदन किया, जिसे अदालत ने बैंक को भेज दिया।

विज्ञापन


तीन दिनों तक चली अदालत में 150 डिफाल्टरों को समन जारी हुए थे, जिसमें करीब 53 डिफाल्टर और गारंटर ही पहुंचे। अब अदालत में न आने वाले डिफाल्टरों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी होंगे। आगामी सप्ताह से इसके लिए कार्रवाई शुरू होगी। इन डिफाल्टरों की गिरफ्तारियों को लेकर अदालत सख्त हो गई है क्योंकि न तो यह अदालत में पहुंच रहे हैं और न ही अपनी बकाया राशि जमा करवा रहे। अब उनकी गिरफ्तारी के लिए अदालत पुलिस को आदेश देगी। पहले भी उनके खिलाफ वारंट जारी हुए थे, मगर उन्होंने कुछ राशि जमा करवाकर गिरफ्तारियां टाल ली।

उधर, सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं सोलन गिरीश नड्डा ने बताया कि तीन दिन तक चली अदालत संपन्न हो गई। अंतिम दिन भी डेढ़ दर्जन के करीब डिफाल्टर और गारंटर अदालत में पहुंचे। कुछ की संपत्तियां पहले ही बैंक से सेल के लिए लगा दी हैं। जो डिफाल्टर अदालत में नहीं पहुंचे अब उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें