फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asian Kick Boxing Championship: कंबोडिया में चमके हिमाचल के अखिल, किक बॉक्सिंग में जीता स्वर्ण

Mon, 14 Oct 2024 07:13 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।

सार

हिमाचल के बिलासपुर से संबंध रखने वाले अखिल ने कंबोडिया में 6 से 14 अक्तूबर तक हुई एशियन किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व कर स्वर्ण पदक जीता है। 
 
विज्ञापन
एशियन किक बॉक्सिंग (वाको इंडिया) प्रतियोगिता के स्वर्ण पदक विजेता अखिल । - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंबोडिया में 6 से 14 अक्तूबर तक हुई एशियन किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हिमाचल के अखिल ने विजेता का खिताब अपने नाम किया है। अखिल ने इस प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व कर स्वर्ण पदक जीता है। इसके लिए राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग संघ (वाको इंडिया) ने उन्हें बधाई दी है। महासचिव डॉ. संजय कुमार यादव ने बताया कि यह प्रदेश के लिए गर्व की बात है। एशियन किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता कंबोडिया में हुई। अखिल ने देश का प्रतिनिधित्व किया। 

विज्ञापन


अखिल कुमार हिमाचल के बिलासपुर से संबंध रखते हैं। प्रतियोगिता में 79 किलोग्राम में किक लाइट स्पर्धा में देश के लिए स्वर्ण पदक जीता। अखिल इससे पहले कई राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रदेश के लिए पदक जीत चुके हैं। संजय ने अखिल को ट्रेनिंग दी है। अखिल ने सफलता का श्रेय परिजनों, संजय यादव, मनोज पटियाल को दिया है। एशिया महाद्वीप में स्वर्ण पदक जीतकर अखिल ने विश्व स्तरीय खेलों के लिए भी क्वालिफाई भी कर लिया है। इस उपलब्धि के लिए प्रदेश किक बॉक्सिंग के अध्यक्ष अमित पाल सिंह,वरिष्ठ उपप्रधान अनिल शर्मा, उपप्रधान तिलक राज शर्मा, महासचिव हंसराज शर्मा, उपप्रधान मनोज पटियाल, उपेंद्र शर्मा, कृष्ण लाल, वीरेंद्र जगीठता, यशवंत हॉटा, प्रताप कंवर, रणवीर ठाकुर ने अखिल को बधाई दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें