फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के जवान ने खुद को गोली से उड़ाया, मौके पर मौत

Tue, 03 Sep 2013 12:17 AM IST
सांगला (किन्नौर)/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के पूह खंड में तैनात 11वीं बटालियन बिहार रेजिमेंट में तैनात एक जवान ने खुद को गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


हालांकि, अभी तक कारणों का पता नहीं लग पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव को उसके घर भेज दिया गया है।

पुलिस जानकारी के अनुसार 11वीं बटालियन बिहार रेजिमेंट में तैनात रमेश कुमार सिंह (27) निवासी गांव नथमलपुर, तहसील एवं पुलिस थाना अराह, जिला जोधपुर, बिहार की रविवार दोपहर बाद रजिमेंट के गेट पर दो से चार बजे तक संतरी की ड्यूटी थी।

इससे पहले सुबह की शिफ्ट कर रहे जवान ने रमेश कुमार को बंदूक और अन्य शस्त्र दिए। लेकिन, कुछ ही देर में वहां गोली चलने की आवाज आई।

इसके बाद अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि रमेश कुमार लहूलुहान पड़ा था।

रमेश ने गले पर बंदूक रख कर गोली चलाई थी। इसके बाद सूबेदार मेजर बीएन राय ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस का दल कार्यवाहक थाना प्रभारी ज्ञान चंद की अगुवाई में मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन


मौके पर पुलिस ने पाया कि जवान की मौत हो चुकी है। शव कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, शव का पोस्टमार्टम करवाकर सूबेदार रामेश्वर शाह के हवाले कर रमेश के घर भेज दिया है।
विज्ञापन


मामले की पुष्टि करते हुए एसपी किन्नौर अजय बौद्ध ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि अभी तक गोली मारने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें