फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा: भारी बारिश के बीच पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से खाई में गिरी गाड़ी, महिला की मौत, चालक गंभीर

Thu, 15 Oct 2026 09:33 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चुराह (चंबा)।

सार

 चंबा जिले के चुराह उपमंडल के टेपा मोड़ चांजू में गुरुवार को भारी बारिश और तूफान के बीच पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से कार गहरी खाई में जा गिरी। 
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुराह उपमंडल के टेपा मोड़ चांजू में गुरुवार को भारी बारिश और तूफान के बीच पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार महिला की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक महिला की पहचान पुष्पा देवी (39) पत्नी लोभी राम निवासी बड़दौल, डाकघर चांजू के रूप में हुई है। घायल चालक नारायण प्रकाश मृतका का सगा भाई है। उसे उपचार के लिए तीसा अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार टैक्सी बुधवार रात करीब 12:00 बजे चांजू मंदिर से जखला की ओर जा रही थी। इसी दौरान शुमारा मोड़ के पास चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और टैक्सी सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। हादसे के समय वाहन में चालक समेत दो लोग सवार थे। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच ग्रामीणों की मदद से घायलों को निकाल कर तीसा अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने महिला को मृत करार दिया। उधर, पुलिस अधीक्षक चंबा विजय सकलानी ने बताया कि वाहन दुर्घटना में महिला की मौत हुई है, जबकि चालक घायल है। पुलिस देखरेख में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप कर मामले की जांच आरंभ कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें