अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा की वर्ष 2025-26 की टॉप टेन मेरिट सूची में शामिल 229 मेधावियों को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सम्मानित करेंगे।
अमर उजाला की ओर से मेधावी छात्र सम्मान समारोह-2026 का आयोजन शनिवार सुबह 10 बजे से शिमला के राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ में होगा। इसमें हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा की वर्ष 2025-26 की टॉप टेन मेरिट सूची में शामिल 229 मेधावियों को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सम्मानित करेंगे। इनमें 10वीं के 108 और 12वीं के 121 मेधावी विद्यार्थी होंगे। इनके अलावा शिमला सिटी के स्कूलों के 65 टॉपर्स और ओलंपियाड के 30 विजेता भी सम्मानित किए जाएंगे। इन मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे।
विज्ञापन
समारोह में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित होंगे। राज्य सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. महावीर सिंह भी उपस्थित होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मेधावी विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे और उनसे संवाद भी करेंगे। मेधावी विद्यार्थी किसी भी तरह की जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9736003270 और 7018168040 पर संपर्क कर सकते हैं। इस समारोह के मुख्य प्रायोजक एस्पायर आईआईटी एंड मेडिकल शिमला होंगे, जबकि अन्य प्रायोजक जेएमके इंटरनेशनल स्कूल बनूटी, नोबल पॉवर सॉल्यूशन अर्की, एनल चंडीगढ़, सीजीसी लांडरां, द मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर और P3Y परमजी-पप्र-परमयोग भी सहयोगी होंगे।