फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: जयराम ठाकुर बोले- होर्डिंग पर करोड़ों खर्च, चार साल का जश्न मनाने के लिए पहले बुलाया विधानसभा सत्र

Mon, 16 Nov 2026 05:32 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, तपोवन (धर्मशाला)।

सार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बीबीएमबी के मुद्दे पर भी नेता प्रतिपक्ष ने सरकार को घेरा। 
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने होर्डिंग और प्रचार-प्रसार पर करोड़ों रुपये खर्च कर दिए, जबकि प्रदेश आर्थिक बदहाली के दौर से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने चार साल के कार्यकाल का जश्न मनाने के लिए विधानसभा का सत्र पहले ही बुला लिया है। विधानसभा अध्यक्ष से भी सत्र की तिथि आगे खिसकाने की बात की गई, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। यह सब इसलिए किया गया ताकि चार साल के कार्यकाल का जश्न मना सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़े हैं और सरकार उपलब्धियां गिनाने तथा जश्न मनाने में व्यस्त है। उन्होंने यह बात विधानसभा परिसर में कही। ठाकुर ने कहा कि प्रदेश पर लगातार आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। सरकार की नीतियों के कारण हिमाचल आर्थिक तंगी की ओर बढ़ा है।

विज्ञापन


विकास कार्यों के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध नहीं हो पा रही है। कई योजनाओं और परियोजनाओं की गति प्रभावित हुई है, लेकिन सरकार अपनी प्राथमिकताओं पर पुनर्विचार करने के बजाय प्रचार पर पैसा खर्च कर रही है। बीबीएमबी के मुद्दे पर भी नेता प्रतिपक्ष ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि हिमाचल के अधिकारों के लिए किसने लड़ाई लड़ी और प्रदेश को उसका हक दिलाने के लिए किसने प्रयास किए, यह जानने के लिए सरकार को इतिहास के पन्ने पलटने चाहिए। बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी का मुद्दा लंबे समय से संघर्ष का विषय रहा है। उन्होंने सरकार को सलाह दी कि इस मामले में राजनीतिक बयानबाजी के बजाय तथ्यों और इतिहास के आधार पर बात रखनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें