फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut: मन्नत पूरी होने पर सांसद कंगना ने मणिमहेश मंदिर में दिया शिव नुआला

Wed, 06 Nov 2024 06:49 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर (चंबा)।

सार

सांसद कंगना रनौत ने चुनाव जीतने के बाद चौरासी के मणिमहेश मंदिर में हवन किया और शिव नुआला भी दिया। 
विज्ञापन
चंबा में भरमौर चौरासी में मणिमहेश मंदिर परिसर पर पूजा व हवन करती सांसद कंगना रनौत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडी संसदीय सीट से चुनाव जीतने की मन्नत पूरी होने के बाद सांसद कंगना रनौत ने चौरासी के मणिमहेश मंदिर में हवन किया और शिव नुआला भी दिया। लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव प्रचार के दौरान जब कंगना रनौत भरमौर पहुंची थीं तो उन्होंने मणिमहेश मंदिर में मन्नत मांगी थी कि वह चुनाव जीतने के बाद यहां शिव नुआला देंगी।

विज्ञापन


विज्ञापन


विधायक डॉ. जनक राज ने उनका स्वागत किया। उन्होंने चौरासी परिसर में जाकर सभी देवी देवताओं का आशीवार्द लिया। चुनाव में उन्हें समर्थन देने के लिए लोगों का आभार भी प्रकट किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने जनता के साथ जो भी वादे किए हैं। उन्हें पूरा करने के लिए वह पूरे प्रयास करेंगी। विधायक डॉ. जनकराज ने बताया कि मणिमहेश मंदिर में हवन यज्ञ में पूजा करने के बाद सांसद ने शिव नुआले में भगवान शंकर का आशीर्वाद प्राप्त किया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें