फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: यशोवर्धन ने 10 दिन में तीन बार जीते मेडल, बने स्टेट चैंपियन; 10 वर्ष की आयु से कर रहे हैं योग

Wed, 06 Nov 2024 06:01 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

हिम अकादमी स्कूल हमीरपुर के छात्र यशोवर्धन अत्री ने मात्र 15 वर्ष की आयु में जिला और प्रदेश का मान बढ़ाया है। शिमला में आयोजित स्टेट चैंपियनशिप में यशोवर्धन अत्री योगासन अंडर-18 वर्ग में स्वर्ण पदक जीत कर स्टेट चैंपियन बने हैं। 
विज्ञापन
यशोवर्धन अत्री - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से शिमला में आयोजित स्टेट चैंपियनशिप में यशोवर्धन अत्री योगासन अंडर-18 वर्ग में स्वर्ण पदक जीत कर स्टेट चैंपियन बने हैं। 10 दिन के भीतर राज्य और राष्ट्र स्तर की तीन स्पर्धाओं में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है।

विज्ञापन


हिम अकादमी स्कूल हमीरपुर के छात्र यशोवर्धन अत्री ने मात्र 15 वर्ष की आयु में जिला और प्रदेश का मान बढ़ाया है। यशोवर्धन ने 10 दिन में तीन बार अपने जिला, प्रदेश के साथ-साथ माता-पिता, प्रशिक्षकों, गुरुजनों को गौरवान्वित किया है। यशोवर्धन अत्री ने 22 से 25 अक्टूबर को सुंदरनगर में हुई अंडर-19 राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।

वहीं, 24 से 27 अक्तूबर को ऊना में योग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित 49वीं सब जूनियर, जूनियर राष्ट्रीय योग खेल प्रतियोगिता में अंडर-16 मुकाबले में पदक कांस्य पदक जीता। अब 4 नवंबर को शिमला में हिमाचल प्रदेश योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित स्टेट चैंपियन में अंडर-18 वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। यशोवर्धन 10 वर्ष की आयु से ही योग से जुड़े हैं। पहले भी अपने आयु वर्ग में कई बार प्रदेश में पदक जीत चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें