फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmaur News: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के चूड़धार में भटका चंडीगढ़ का युवक, पुलिस ने किया रेस्क्यू

Mon, 26 Aug 2024 12:12 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, नौहराधार (सिरमौर)।

सार

सिरमौर की चूड़धार यात्रा पर जाते वक्त चंडीगढ़ का युवक रास्ता भटक गया। युवक कई घंटों तक जंगल में फंसा रहा। इसके बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
विज्ञापन
चूड़धार रास्ते पर लापता हुए व्यक्ति को रेस्क्यू करने के बाद पुलिस व्यक्ति के साथ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरमौर जिले के चूड़धार के रास्ते पर चंडीगढ़ का एक युवक रास्ता भटक गया। इसके बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अंकुश (32) निवासी चंडीगढ़ अपने मित्र सतविंद्र सूद निवासी सोलन के साथ चूड़धार यात्रा पर जा रहा था।

विज्ञापन


जब वह नौहरधार से पैदल यात्रा कर रहे थे तो तीसरी नामक स्थान पर अंकुश अपने दोस्त से थोड़ा पीछे रह गया और रास्ता भटक गया। उसे सही रास्ते का पता नहीं चल पाया। जबकि, सतविंद्र चूड़धार पहुंच गया, लेकिन इंतजार करने पर भी उसका दोस्त अंकुश वहां नहीं पहुंचा। इसके बाद अंकुश को फोन किया गया तो उसने बताया कि वह रास्ता भटक गया है और कहीं दूर जंगल में बड़ी-बड़ी पत्थर की शिलाओं के बीच फंस गया हैं।

अंकुश ने इसकी सूचना 112  हेल्पलाइन पर दी। अंकुश काफी सहम गया था। आरक्षी अखिल मौके पर पहुंचे और सतविंद्र को साथ लेकर अंकुश की तलाश में चूड़धार से तीसरी नौहरधार की तरफ निकले और अंकुश को तलाश कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें