परिजन बोले- प्रबंधन छिपा रहा तथ्य
छात्रा के ताया चंदू लाल और दादा ओम चंद ने आरोप लगाया है कि घटना के दिन हॉस्टल में रात को पार्टी चल रही थी। संस्थान घटना से जुड़े तथ्य छिपा रहा है। आरोप लगाया है कि पासआउट लड़कियां हॉस्टल में टॉर्चर करने और रैगिंग की बात कह चुकी हैं। पहले कुछ लड़कियों ने हॉस्टल भी छोड़ा है। आरोप है कि उन्हें सूचना देने से पहले उनकी बेटी की रूममेट की मां मौके पर पहुंच गई, जबकि उन्हें देरी से बताया गया। घटनास्थल पर खून तक के निशान नहीं थे।