फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Crime News: अनजान ने लिफ्ट ली, नमकीन खिला किया बेहोश, फिर लूटपाट; कार चालक को दुकान के पीछे फेंका

Tue, 31 Dec 2024 05:39 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर)।

सार

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में एक लिफ्ट लेने वाले व्यक्ति ने कार चालक को लूट लिया। अनजान व्यक्ति ने चालक को खाने के लिए नमकीन दी जिसके बाद चालक बेहोश हो गया। पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन
अपराध(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस थाना घुमारवीं के तहत एक व्यक्ति से लिफ्ट लेने के बाद उसे बेहोश कर लूटपाट का मामला सामने आया है। लिफ्ट लेने वाले व्यक्ति ने पीड़ित को नमकीन खिलाकर बेहोश किया, जिसके बाद लूटपाट कर उसे दुकान के पीछे फेंक दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में सुखदेव निवासी अमरपुर तहसील घुमारवीं ने बताया कि 26 दिसंबर को वह अमरपुर से घुमारवीं अपने क्वार्टर आ रहा था। भगेड़ से झंडूता की ओर थोड़ा सा आगे पहुंचा तो एक अनजान व्यक्ति ने उसकी गाड़ी को रोका और लिफ्ट मांगी। लिफ्ट लेने के बाद उस व्यक्ति ने उसे नमकीन खाने को दी। नमकीन खाते ही वह बेहोश होने लगा।

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने गाड़ी साइड में लगाई और बेहोश हो गया। उसके बाद इसे कुछ भी पता नहीं चला। जब सुबह आंख खुली तो इसने अपने आप को एक दुकान के पीछे पाया। दुकानदार ने जब गेट खोला तो मुझे पता चला। शरीर पर केवल एक कपड़ा था। उसने दुकानदार से पूछा कि वह कहां हैं। जो कपड़े पहने थे, पर्स, मोबाइल फोन, कुछ दस्तावेज गायब थे। गाड़ी भी वहां मौजूद नहीं थी।
विज्ञापन


अगले दिन इसे स्थानीय लोगों से पता चला कि गाड़ी मझासु के पास ढाबे पर खड़ी है। जब वहां जाकर गाड़ी को जांचा तो गाड़ी के कागज व अन्य सामान गायब था। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह उस व्यक्ति को नहीं जानता, जिसने इससे लिफ्ट ली थी। उधर, डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें