हिमाचल के प्री प्राइमरी स्कूलों में 60 हजार से अधिक बच्चे पंजीकृत हैं। बच्चों को बेसिक शिक्षा देने के लिए प्रशिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया भी जल्द शुरू होने वाली है। इलेक्ट्रॉनिक्स कारपोरेशन के माध्यम से आउटसोर्स आधार पर प्रशिक्षक नियुक्त किए जाने हैं। साथ ही शिक्षा विभाग ने अब बच्चों की देखभाल के लिए आया भर्ती करने का फैसला भी लिया है। भारत सरकार की ओर से अनिवार्य तौर पर आया की भर्ती को लेकर एक पत्र राज्य सरकार को भेजा गया है। संभावित है कि दो से तीन हजार रुपये का मानदेय आया को दिया जाएगा। स्थानीय स्तर पर जो महिलाएंं जरूरतमंद होंगी, उन्हें भर्ती किया जाएगा। विधवा, एकल महिलाओं के लिए अलग से भर्ती कोटा तय हो सकता है। अप्रैल 2025 से शुरू होने वाले शैक्षणिक सत्र से पहले भर्ती प्रक्रिया पूरी करने की योजना है।