फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: हिमाचल में 4 नई रेल लाइनों पर 6225 करोड़ खर्च, केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने दी जानकारी

Fri, 21 Mar 2025 08:52 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार के प्रश्न के उत्तर में केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने जानकारी दी कि हिमाचल प्रदेश में 13168 करोड़ रुपये लागत वाली कुल 255 किलोमीटर लंबाई की 4 नई रेल लाइनों में से 61 किलोमीटर को कमीशन कर दिया गया है। 
विज्ञापन
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में 13168 करोड़ रुपये लागत वाली कुल 255 किलोमीटर लंबाई की 4 नई रेल लाइनों में से 61 किलोमीटर को कमीशन कर दिया गया है। मार्च 2024 तक इन पर 6225 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार के प्रश्न के उत्तर में केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि भानुपल्ली-बिलासपुर-बेरी (63.5 किमी) नई लाइन परियोजना में हिमाचल प्रदेश में कुल 124.02 हेक्टेयर भूमि में से 79.57 हेक्टेयर अधिगृहीत कर ली है और काम शुरू कर दिया गया है। इस परियोजना पर 5205 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं और हिमाचल पर 1351 करोड़ की राशि बकाया है। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़-बद्दी (30 किमी) नई रेल लाइन परियोजना का काम शुरू कर दिया गया है। इस पर 727 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। हिमाचल प्रदेश का हिस्सा 363.5 करोड़ है। हिमाचल प्रदेश ने अब तक 217.75 करोड़ जमा कर दिए हैं और शेष 145.75 करोड़ की राशि हिमाचल प्रदेश सरकार पर बकाया है। हिमाचल सरकार पर 1496.75 करोड़ बकाया है और इस योगदान राशि को जमा न करने से इन परियोजनाओं की प्रगति पर प्रभाव पड़ेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें