फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Road Accident: हिमाचल में सात महीने में 403 लोगों ने सड़क हादसों में गंवाई जान, यहां ज्यादा मौतें

Sun, 08 Sep 2024 06:40 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश में जनवरी से जुलाई के अंत तक सड़क हादसों में करीब 403 लोगों ने जान गंवाई है। प्रदेश के कई जिलों में होने वाले सड़क हादसों में मृत्यु में कमी दर्ज की है। 
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में इस साल जनवरी से जुलाई के अंत तक सड़क हादसों में करीब 403 लोगों ने जान गंवाई है। इसके अलावा सैकड़ों लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस विभाग की ओर से सड़क हादसों की जांच में प्रारंभिक कारण मानवीय भूल को माना गया है। इसमें तेज रफ्तार, गलत ओवरटेकिंग और लापरवाही से गाड़ी चलाना मुख्य कारण हैं। जिला शिमला में इस दौरान हुए सड़क हादसों में सबसे अधिक 60 लोगों ने जान गंवाई है। जिला मंडी में 58 लोगों की सड़क हादसों में मौत हुई है। ऊना जिले को भी सड़क हादसों को लेकर संवेदनशील माना गया है। यहां पर इस समय अवधि में 45 लोगों की जान गई है। कांगड़ा और सिरमौर जिले में 43, चंबा में 34, बद्दी में 25, कुल्लू में 22, बिलासपुर में 19, सोलन में 15, नूरपुर में 15, हमीरपुर में 13, किन्नौर में 6 और लाहौल-स्पीति में 5 लोगों की सड़क हादसों में मौत हुई है।

विज्ञापन


विज्ञापन


पिछले साल की अपेक्षा कई जिलों में हादसे घटे
प्रदेश सरकार और पुलिस विभाग सड़क हादसों में कमी लाने के लिए समय-समय पर जागरूक अभियान भी आयोजित कर रहा है। इसके तहत चालकों के लिए जागरुकता शिविरों का आयोजन भी किया जा रहा है। यही वजह है कि प्रदेश के कई जिलों में होने वाले सड़क हादसों में मृत्यु में कमी दर्ज की है। वर्ष 2023 में इस समयावधि में 447 लोगों ने सड़क हादसों में जान गंवाई थी, जोकि इस साल 403 है। बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, नूरपुर और सोलन जिलों में पिछले साल की अपेक्षा इस साल सड़क हादसों में कमी दर्ज की गई है। हालांकि शिमला और ऊना और लाहौल-स्पीति जिले में इस दौरान मृत्यु दर में बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें