फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIT Hamirpur: एनआईटी हमीरपुर में भरी जाएंगी PhD की 127 सीटें, ऑनलाइन आवेदन शुरू, इस दिन होगी लिखित परीक्षा

Mon, 18 Nov 2024 08:59 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

एनआईटी हमीरपुर के 14 विभागों में पीएचडी की 127 सीटों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। 11 दिसंबर को लिखित परीक्षा, साक्षात्कार होगा। 
विज्ञापन
एनआईटी हमीरपुर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनआईटी हमीरपुर के 14 विभागों में पीएचडी की 127 सीटें भरी जाएंगी। सीटों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी 28 नवंबर शाम पांच बजे तक आवेदन कर सकते हैं। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के लिए पात्र अभ्यर्थियों की सूची छह दिसंबर को जारी होगी।
विज्ञापन

11 दिसंबर को लिखित परीक्षा, साक्षात्कार होगा। पीएचडी की लिखित प्रवेश परीक्षा का 17 दिसंबर से 20 दिसंबर तक परिणाम जारी होगा। इसके बाद चयनित अभ्यर्थी छह और सात जनवरी 2025 को फीस जमा करवाने के साथ ही प्रथम सेमेस्टर पंजीकरण करवा पाएंगे। सबसे अधिक सीटें इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग में भरी जानी हैं। 

सिविल इंजीनियरिंग में विभिन्न श्रेणियों में 10 सीटें, मेकेनिकल इंजीनियरिंग में 11, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 21, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग में 22, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में 13, केमिकल इंजीनियरिंग में 14, मैटेरियल साइंस एंड इंजीनियरिंग में चार, फिजिक्स एंड फोटोनिक्स साइंस में चार, मैथमेटिक्स एंड साइंटिफिक कंप्यूटिंग में चार, केमेस्ट्री में चार, वास्तुकला में 13, सेंटर फॉर एनर्जी स्टडीज में तीन, ह्यूमेनेटिस एंड सोशल साइंसेस में दो, मैनेजमेंट स्टडीज में दो सीटें भरी जानी हैं।
विज्ञापन

एनआईटी हमीरपुर की कुलसचिव डॉ. अर्चना नानोटी ने कहा कि एनआईटी हमीरपुर में पीएचडी की 127 सीटों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 नवंबर से आरंभ हो गई है। उन्होंने कहा कि पात्र अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा 11 दिसंबर को होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें