केस स्टडी - 1: डॉक्टर दंपती के बैंक खाते हुए फ्रीज
जनवरी 2024 में मंडी जिले से संबंधित एक आयुर्वेदिक डॉक्टर के साथ प्रशिक्षण के नाम पर करीब आठ लाख रुपये की ठगी हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अदालत के आदेश पर पीड़ित डॉक्टर को 4.50 लाख रुपये खाते में रिफंड करवाया। इसी रिफंड पर भी अन्य राज्यों की पुलिस ने खाता फ्रीज करवा दिया। महिला डॉक्टर ने अपने पति को भी इसी खाते से लेनदेन किया और उनका खाता भी फ्रीज हो गया। यह खाते एक साथ 10 जगहों की पुलिस ने फ्रीज कर दिए। इन्हें खुलवाना अब चुनौती बना हुआ है।
केस स्टडी - 2
पंडोह क्षेत्र के एक युवक ने ऑनलाइन गेम खेली। इसकी एवज में उसे धनराशि आती रही। इनमें एक हजार रुपये की धनराशि संदिग्ध मानी गई और इस पर गुजरात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खाता फ्रीज कर दिया। अब युवक साइबर पुलिस की शरण में पहुंचा है और यहां पत्राचार जारी है। अभी तक खाता लेन देन के लिए चालू नहीं हो पाया है।
ऐसे करें बचाव-अनधिकृत लेनदेन पर नजर रखें।
- खाता फ्रीज होने पर बैंक शाखा प्रबंधन को सूचित करें और कारण पता करें।
- संदिग्ध धनराशि आने पर बैंक खाता फ्रीज होने की सूरत पर साइबर पुलिस से संपर्क करें।