फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलवल: चार युवकों ने किशोरी के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ऐंठे रुपये

Fri, 29 Sep 2023 09:22 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, पलवल

सार

हरियाणा के पलवल में चार युवकों ने एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवकों ने पीड़िता से रुपये भी लिए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पलवल में किशोरी का अश्लील वीडियो वायरल करने के नाम पर रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि चार युवक एक किशोरी का अपहरण कर उसे जंगल में नहर की पटरी पर ले गए। वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी बनाए। इसके बाद आरोपी पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर जंगल में छोड़कर फरार हो गए। बदहवास हालत में किशोरी दूसरे गांव पहुंच गई। इसके बाद आरोपी युवक पीड़िता से अश्लील वीडियो वायरल करने के नाम पर रुपये ऐंठते रहे।

विज्ञापन


पीड़ित किशोरी के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मामले की जानकारी होने पर उसने आरोपियों से रुपये वापस मांगे। रुपये मांगने पर आरोपियों ने उसे जातिसूचक शब्दों से अपमानित कर जान से मारने की धमकी दी। महिला थाना पुलिस ने पीड़ित पिता की शिकायत पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, एससी-एसटी एक्ट व जान से मारने की धमकी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुशीला देवी ने बताया कि चांदहट थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी 14 वर्षीय बेटी को गांव निवासी रविंद्र, ललित, कुलदीप व जगवीर अपहरण कर गांव के जंगल स्थित नहर की पटरी पर ले गए। चारों आरोपियों ने उसकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली। आरोप है कि 23 सितंबर को उसकी पत्नी राशन की दुकान से राशन लेने गई हुई थी, उसी दौरान आरोपी रविंद्र व कुलदीप उसके घर आए और उसकी बेटी को डरा धमकाकर घर से 1,03,600 रुपयों को ले गए। उसने ये रुपये जमीन के लिए रख रखे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें