फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियार लेकर कॉलेज में मचाया हंगामा

Mon, 16 Sep 2013 11:46 PM IST
कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के जिले कैथल के आरकेएसडी कॉलेज में सोमवार फिर से हथियारों से लैस युवक घुस आए और जमकर हंगामा किया। इस दौरान दो गुटों में झगड़ा भी हुआ।
विज्ञापन


इससे कॉलेज में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही थाना सिटी प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। काफी देर तक पुलिस कॉलेज परिसर में तैनात रही। लेकिन युवकों के बारे में कोई सुराग नहीं मिल पाया।

सुबह करीब 11.30 मिनट पर कॉलेज के अंदर दो गुटों में झगड़ा हुआ। एक गुट ने कॉलेज से बाहर अन्य युवकों को झगड़े के लिए बुला लिया।
जब कॉलेज में हथियारों से युवक कॉलेज में घुसे तो कॉलेज प्रशासन ने झगड़े की आशंका को देखते हुए पुलिस का सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवकों को खदेड़ा।
विज्ञापन

 इसके बाद कई युवकों का गुट कॉलेज के बाहर हथियारों सहित खड़ा रहा। कॉलेज सिक्योरिटी गार्ड ने सूचना कॉलेज प्राचार्य को दी। कॉलेज प्राचार्य ने फिर से झगड़े की सूचना पुलिस दे दी।

ऐसे में सिटी थाना प्रभारी अश्वनी शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और झगड़े की आशंका को देखते हुए कॉलेज के बाहर आए अन्य कॉलेजों को छात्रों को वहां से खदेड़ा।

कॉलेज के बाहर और अंदर पुलिस व युवकों में लुका-छिपी का खेल चला। जैसे ही पुलिस कॉलेज परिसर से जाती, उसके बाद फिर से कुछ युवक हथियारों सहित प्रकट हो जाते।
विज्ञापन


इस तरह से कई बार युवक आगे तो पुलिस पीछे-पीछे भागती नजर आई। लेकिन युवक पुलिस के हाथ नहीं लग सके।
इस संदर्भ में शहर थाना प्रभारी अश्वनी शर्मा ने बताया कि कॉलेज में झगड़े की आशंका को लेकर सूचना मिली थी।

उन्होंने स्वयं मौके पर पहुंचकर छात्रों को झगड़ा करने से रोका है। पुलिस लगातार कॉलेज के बाहर छात्रों पर नजर बनाए हुए हैं। अगर कोई ऐसा छात्र दिखाई देता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें