फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Weather: जनवरी में तीन साल बाद सबसे ज्यादा बारिश, फरवरी माह में ऐसा रहेगा मौसम

Sat, 31 Jan 2026 10:47 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

मौसम विभाग ने फरवरी महीने का पूर्वानुमान भी जारी किया है। इसके मुताबिक फरवरी में दिन का तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा। वहीं, रात का तापमान सामान्य से नीचे रहने वाला है।
विज्ञापन
हरियाणा में बारिश - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल के पहले महीने जनवरी में इस बार झमाझम बारिश देखने को मिली। हरियाणा में जनवरी महीने में 19.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 35 फीसदी से ज्यादा है। इस साल की बारिश ने तीन साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। इससे पहले 2025 में 9.5 एमएम, 2024 में 00, 2023 में 11.6 और 2022 में 69.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। उधर, फरवरी की शुरुआत भी बारिश से होने वाली है। 

विज्ञापन


एक फरवरी को राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। एक दो इलाकों में ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। इस दौरान कुछ हिस्सों में 30 से 50 किमी प्रतिघंटा की गति से तेज हवाएं चल सकती हैं। पश्चिमी विक्षोभ के असर से रविवार को मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इसका असर एक फरवरी को अधिकांश इलाकों में और दो को एक दो जगहों पर देखने को मिलेगा। 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक रविवार को राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश की संभावना है। इसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। हालांकि दो फरवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, मगर इसका ज्यादा असर देखने को नहीं मिलेगा। दो फरवरी के बाद मौसम ड्राई हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन जिलों में सबसे कम हुई बारिश

हरियाणा में जनवरी के मौसम में सामान्यता: 14.5 मिलीमीटर बारिश की संभावना रहती है। राज्य के पांच जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है जबकि बाकी जिलों में सामान्य से ज्यादा जिलों में बारिश रिकॉर्ड की गई है। दादरी में 13, फरीदाबाद में 8, महेंद्रगढ़ में 25 सिरसा में 63 और सोनीपत में 32 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड की गई।

फरवरी में दिन रहेंगे गर्म

मौसम विभाग ने फरवरी महीने का पूर्वानुमान भी जारी किया है। इसके मुताबिक फरवरी में दिन का तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा। वहीं, रात का तापमान सामान्य से नीचे रहने वाला है। हालांकि बारिश सामान्य के करीब रहेगी। यानी फरवरी में भी पश्चिमी विक्षोभ आते रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें