फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: झाड़ियों में मिला युवक का शव, कार के टूटे पुर्जे मिले

Wed, 26 Aug 2026 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। एनएच-344 पर मंडौली गांव के पास सोमवार सुबह झाड़ियों में अज्ञात युवक का शव मिला। मौके से सफेद रंग की कार के टूटे हुए पुर्जे भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मंडौली निवासी असरात ने बताया कि वह करेहड़ा खुर्द स्थित पारस प्लाईवुड में रात की ड्यूटी करता है। उसने सोमवार सुबह करीब आठ बजे मोटरसाइकिल से घर लौटते समय झाड़ियों में एक युवक को घायल अवस्था में पड़ा देखा। उसके सिर और मुंह से खून निकल रहा था। उसने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवक को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर चोटों के निशान थे। घटनास्थल की वीडियोग्राफी कर कार के टूटे पुर्जों को कब्जे में लिया गया। प्रारंभिक जांच में आशंका है कि औरंगाबाद की तरफ से कलानौर की ओर जा रही कार ने युवक को टक्कर मारी।
विज्ञापन

सदर यमुनानगर थाना प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि युवक की पहचान का प्रयास किए जा रहा है पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के आधार पर कार और उसके चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा पुलिस आसपास के ढाबों, पेट्रोल पंप और दुकानदारों से भी जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से हादसे के संबंध में पूछताछ की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें