फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरब्रिज से प्लेटफार्म पर गिरकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर शाम उस समय अफरातफरी मच गई, जब ओवरब्रिज पार करते समय युवक प्लेटफार्म पर गिर गया। माल गोदाम से पुराना हमीदा ओवर ब्रिज पर आरक्षण केंद्र के पास हुए हादसे में चंद ही मिनट में उसने दम तोड़ दिया।
चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर प्लेटफार्म पर खड़े यात्रियों ने इसकी सूचना रेल कर्मचारियों को दी। रेलवे कर्मचारियों ने जानकारी स्टेशन मास्टर को दी। वहीं गश्त कर रही जीआरपी मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

जीआरपी के मुताबिक शनिवार देर शाम स्टेशन मास्टर की ओर से सूचना मिली कि ओवरब्रिज से एक व्यक्ति प्लेटफार्म पर गिर गया है। गंभीर चोटें आने से उसकी मौके पर मौत हो गई है। मरने वाले व्यक्ति की आयु करीब 45 वर्ष है। उसके कपड़ों की तलाशी ली गई। उसके पास पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह व्यक्ति ओवरब्रिज से आ रहा था। व्यक्ति अचानक पुल पर लगी ऊंची-ऊंची जालीदार दो ग्रिल के बीच के अंतर से नीचे आ गिरा। इससे उसकी मौत हो गई। जीआरपी के अनुसार कि रविवार को आसपास लगती कॉलोनियों, झुग्गी झोपड़ी के लोगों से भी पूछताछ की गई है। किसी ने मृतक की शिनाख्त नहीं की है। फिलहाल शव मोर्चरी में रखवा दिया है। 72 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उल्लेखनीय है कि ओवरब्रिज से गिरने की संभावनाओं के चलते बड़ी ग्रिल भी लगाई गई है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति ग्रिल के बीच छोड़े गए गैप से गिरा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें