फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक सात ग्राम स्मैक के साथ फिर काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
एंटी नारकोटिक्स टीम ने दो सप्ताह पहले जेल से बाहर आए युवक से फिर से सात ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। युवक को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

इंचार्ज महावीर सिंह ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि एक युवक औद्योगिक क्षेत्र स्थित सब्जी मंडी के तिकोना पार्क के पास नशे के पदार्थों के साथ घूम रहा है। इस सूचना के आधार पर उनकी टीम ने वहां घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट पशु चिकित्सक डॉ. शरद कुमार को बुलाया गया। जिसके सामने पकड़े गए युवक की तलाशी ली तो उसके पास से सात ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में जिसकी पहचान रादौर निवासी वीरेंद्र उर्फ वीरेन के नाम से हुई। इंचार्ज महावीर सिंह ने बताया कि आरोपी पिछले महीने भी 11 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा गया था। दो सप्ताह पहले ही वह जेल से बाहर आया और आते ही फिर से नशे का कारोबार शुरू कर दिया। आरोपी से अब सात ग्राम स्मैक बरामद की गई है। आरोपी नशे का आदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें